Phone Reset Kaise Kare? | फ़ोन रिसेट करना सीखें सिर्फ 2 मिनट में

आज के समय में लोगों के पास samsung, Vivo, realme, Jio जैसी कंपनी के स्मार्टफोन है और कई बार लोगों को phone reset करने की जरूरत पड़ जाती है। तो ऐसे में लोग search करते हैं कि Mi phone reset kaise kare, Vivo फोन रिसेट कैसे करें, जिओ phone reset kaise kare इत्यादि।

इसीलिए आज का हमारा यह लेख इसी विषय पर आधारित है कि Phone reset kaise kare. दोस्तों, यदि आप भी अपना phone reset करना चाहते हैं और फोन रिसेट करने का तरीका खोज रहे हैं तो इस लेख को आखिर तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

Phone Reset करने के कारण

फोन को reset करने की setting के बारे में जानने से पहले हम यह जान लेते हैं कि फोन को reset करने के क्या कारण हो सकते हैं। कुछ reasons नीचे बताए गए हैं जिनके कारण हमें फोन रिसेट करने की जरूरत पड़ सकती है। जैसे :-

  • फोन hang होने के कारण
  • फोन गर्म होने के कारण
  • फोन का slow काम करने के कारण
  • फोन की memory full हो जाने के कारण space बनाने के लिए फोन को reset करना पड़ता है।

Phone Reset करने से पहले backup ले

जब आप फोन को reset करते है तो reset करने पर आपके द्वारा store किया गया डाटा erase अर्थात हट जाता है। तो यदि आप अपनी कोई file या किसी भी प्रकार का अन्य डाटा save करना चाहते है तो इसके लिए आपको फोन रिसेट करने से पहले backup लेना होगा। Backup लेने के लिए आप हमारे द्वारा बताए गए निम्न steps को फॉलो करें:-

  • Backup लेने के लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं।
  • इसके बाद about phone / more setting या फिर system पर click करे। इन तीनो options मे से किसी एक option मे आपको backup and restore का option मिलेगा।
  • अब आप backup पर क्लिक कर दे।
  • Backup लेने के लिए आपको वह एकाउंट select करना होगा, जिस account मे आप backup लेना चाहते है।
  • इसके बाद google account पर click करे और backup to google drive को enable कर दे।
  • अब आप mobile data या wifi , जिस भी internet source से backup लेना चाहते हैं, उसे on करे।
  • आखिरी step मे, backup up now के विकल्प पर क्लिक कर दे।

इन सरल steps को फॉलो करके आप आसानी से backup ले सकते है।

Phone Reset कैसे करें | Phone Reset kaise kare

Backup लेने के बाद आप अपने फोन को रिसेट कर सकते हैं।

बहुत सारे लोगों को शायद यह नहीं मालूम होगा कि फोन चाहे किसी भी कंपनी का क्यों ना हो, फोन को reset करने का तरीका लगभग सभी का एक जैसा होता है अर्थात phone reset setting एक समान होती है।

जो लोग यह जानना चाहते हैं कि Mi फोन को रिसेट कैसे करे / Vivo फोन रिसेट कैसे करें / जिओ phone reset kaise kare / samsung mobile ko reset kaise kare / oppo phone reset kaise kare या फिर realme phone को रिसेट कैसे करे, तो वह नीचे बताये गए निम्न steps को follow करके phone reset कर सकते हैं।

  1. Phone reset करने के लिए सबसे पहले phone की settings मे जाए।
  2. इसके बाद additional setting या more setting मे जाए। यदि आपके पास Mi phone है तो about phone मे जाए और यदि Vivo या realme phone है तो additional setting मे जाए।
  3. ऊपर के step मे बताई की सेटिंग मे जाने  के बाद आपको backup and reset के विकल्प पर क्लिक करना है।
  4. Backup and reset मे जाने के बाद erase all data के option पर क्लिक कर दे।
  5. इसके बाद एक और बार erase data पर क्लिक करे।
  6. जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके phone से contact no, photos, apps के साथ साथ सारा data हट जाएगा।
  7. यदि आप अपने फोन का backup ले लेते हैं तो आप अपने डाटा को save कर सकते हैं।

Phone reset करने के कुछ समय बाद आपका फोन बंद हो जाएगा। करीबन 10 से 15 मिनट के लिए आपका फोन स्विच ऑफ हो सकता है और इसके बाद स्वत: ही फोन चालू हो जाता है। अब यह आपको बिल्कुल new phone जैसा दिखेगा।

लॉक फोन को रिसेट कैसे करे? | Lock phone ko reset kaise करे

यदि password भूल जाने के कारण आपका फोन lock हो गया है तो आप उसे hard reset कर सकते हैं। इस के लिए निम्न steps को follow कर सकते हैं :-

  • सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ करें।
  • इसके बाद volume और power button बटन को एक साथ कुछ सेकंड के लिए press करें।
  • यदि आपके पास सैमसंग का फोन है तो उसके लिए आपको volume और पावर बटन के साथ-साथ home बटन को भी कुछ सेकंड के लिए होल्ड करना होगा।
  • एक साथ यह बटन hold करने पर आपको hard reset के ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • ध्यान रखें कि इस दौरान आपकी screen काम नहीं करती है। इसलिए आपको वॉल्यूम बटन की मदद से wipe data या फैक्ट्री रिसेट के विकल्प पर जाना है।
  • Factory reset option पर जाने के बाद power button को दबाये। और volume button की मदद से yes delete all data के option को चुने
  • अंत मे reboot system now पर क्लिक कर दे।

इतना करने पर आपका फोन hard reset अर्थात lock phone reset हो जाता है और आप अपने फोन को नए सिरे से शुरू कर सकते हैं।

फोन रिसेट करने के बाद आईडी कैसे बनाएं?

आपने ऊपर के लेख जान लिया है कि फोन को रिसेट कैसे किया जाता है। बहुत से लोगों को फोन रिसेट करने के बाद चालू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में हम आपको बताना चाहते हैं कि फोन रिसेट होने के बाद चालू होने में लगभग 20 मिनट का समय लगता है। इस दौरान आपको कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं होती। आपका फोन automatic चालू होता है।

कुछ फोन में आपको gmail id डालनी पड़ सकती है। इसके लिए आपको नई id बनाने की आवश्यकता नहीं है। आपकी जो मौजूदा gmail id बनी है, आप उसी का आईडी और पासवर्ड इसमें डाल दे। जिस प्रकार से नये फोन मे शुरुआत मे details डाला जाता है उसी प्रकार से इसमें भी डाले।

Related Articles:-

Phone reset करने के फायदे

  • Mobile की performance पहले की तुलना में बेहतर हो जाती है।
  • फोन hang नहीं होता।
  • Phone से virus, unused data, unwanted apps caches इत्यादि एक साथ remove हो जाता है।
  • Phone गर्म नही होता और phone के काम करने की speed बढ़ जाती है।
  • अगर जाने अनजाने आपने फोन में कोई गलत सेटिंग कर दी हो तो वह भी सही हो जाती है।
  • आपका phone बिल्कुल नये फोन की तरह work करना शुरू कर देगा।

FAQ’s

Q. 1 विवो फोन रिसेट कैसे करे?

Ans. फोन की सेटिंग में जाएं। फिर additional setting सेटिंग में जाएं। इसके बाद backup and reset मे जाकर erase all data के विकल्प पर क्लिक कर दें।

Q. 2 Mi फोन को रिसेट कैसे करें?

Ans. Mi फोन को रिसेट करने के लिए आप ऊपर के लेख में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Q. 3 बैकअप एंड रिसेट करने से क्या होता है?

Ans. बैकअप एंड रिसेट करने के बाद आपका फोन speed से काम करता है। फोन से वायरस हट हो जाता है और आपका फोन बेहतर performance देता है।

Q. 4 samsung  फोन को रिसेट कैसे करें?

Ans. फोन की सेटिंग में जाएं। फिर about phone सेटिंग में जाएं। इसके बाद backup and reset मे जाकर erase data के विकल्प पर क्लिक कर दें।

Q. 5 मोबाइल को रिसेट करने से पहले क्या करें?

Ans. मोबाइल को रिसेट करने से पहले backup ले। बैकअप लेने के लिए आप हमारे द्वारा ऊपर के लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

निष्कर्ष – Phone Reset कैसे करें

दोस्तों, आपने इस लेख के माध्यम से जाना है कि Phone Reset Kaise Kare. हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। इस महत्वपूर्ण जानकारी को आप अपने दोस्तों व अन्य संबंधियों के साथ भी जरूर शेयर करें।

इसी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारे पेज के साथ जुड़े रहे और यदि आप किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहते हैं या हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

Leave a Comment