CroxyProxy Youtube क्या है? | YouTube को Unblock करके उपयोग कैसे करें

हम सभी जानते हैं कि YouTube Video Streaming का एक सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। लेकिन YouTube पर कुछ ऐसे भी Content होते हैं, जो कुछ लोगों को देखने के लिए प्रतिबंधित होते हैं। सामान्य YouTube के माध्यम से इन Content तक पहुंच पाना मुश्किल है। ऐसे में CroxyProxy YouTube एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो हमें इन प्रतिबंधित Content तक पहुंचने में मदद करता है।

तो अगर आप भी YouTube के प्रतिबंधित Content तक पहुंचना चाहते हैं तो आप CroxyProxy You Tube का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि CroxyProxy YouTube क्या है और YouTube को Unblock करके उपयोग कैसे करें? तो आइए लेख को शुरू करते हैं।

CroxyProxy क्या है?

CroxyProxy youtube

CroxyProxy YouTube के बारे में समझने से पहले हम CroxyProxy को समझ लेते हैं। तो CroxyProxy एक निशुल्क Web Proxy सर्विस है, जो User को उनकी गोपनीयता की सुरक्षा के लिए Block और प्रतिबंधित वेबसाइट तक पहुंचने की अनुमति देती है।

यह Facebook, YouTube, Google, Twitter, इत्यादि सभी ऐप का समर्थन करती है। यानी कि केवल हम YouTube का ही नहीं, बल्कि इसके माध्यम से अन्य ऐप में भी यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। आप इस Proxy service का इस्तेमाल करके किसी भी Video, Audio या सूचनाओं सहित Block Content तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

हम यह कह सकते हैं कि यह YouTube जैसे कई वेबसाइटों को Unblock करने के लिए एक विश्वसनीय और सुरक्षित समाधान है।

CroxyProxy YouTube क्या है?

CroxyProxy YouTube एक ऐसा tool है, जो YouTube के किसी Block Content को Unblock करता है। यानी कि अगर आप YouTube पर कोई ऐसा Content देखना चाहते हैं या वीडियो देखना चाहते हैं जो आपके लिए प्रतिबंधित हो तो आप CroxyProxy का इस्तेमाल कर सकते हैं।

CroxyProxy एक ऑनलाइन सर्विस है इसीलिए इसको Install करने में किसी दूसरे Software की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको बस एक सही कनेक्शन के साथ CroxyProxy के माध्यम से YouTube को Unblock करना है और वीडियो देखना है। साथ ही यह आपको CroxyProxy में किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन करने या लॉगिन करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

CroxyProxy YouTube Unblock Server कैसे काम करता है?

आइये समझते हैं कि आखिर यह सर्विस किस तरह से कार्य करती है। CroxyProxy आपके इंटरनेट ट्रैफिक को अपने Server के माध्यम से भेज कर आपको YouTube तक पहुंचने में मदद करता है। जब आप YouTube जैसी किसी साइट पर जाना चाहते हैं।

तो CroxyProxy आगे आता है और आप के लिए वह सभी कंटेंट उपलब्ध कराता है, जो आप देखना चाहते हैं। यह Content को आपके डिवाइस पर भेजता है ताकि आप अपना बिना IP Address बताएं वेबसाइट देख सके और You Tube द्वारा लगाए जाने वाले किसी भी प्रतिबंधों से बच सकें।

CroxyProxy YouTube को Unblock कैसे करें?

CroxyProxy You Tube Server से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर लेने के पश्चात आइये यह समझते हैं कि आप इसके माध्यम से YouTube को Unblock कैसे कर सकते हैं।

CroxyProxy You Tube Unblock करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप अपना ब्राउज़र ओपन करें और CroxyProxy की ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए।
  • यह एक ऐसी वेबसाइट है जिस का URL बार-बार बदलता रहता है इसलिए अगर आपको CroxyProxy वेबसाइट का उपयोग करना है तो आप Web Browser में CroxyProxy You Tube लिखकर सर्च करें।
  • यह सर्च करते हैं आपको CroxyProxy की वेबसाइट का लिंक सबसे पहले ही मिल जाएगा और आप आसानी से इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर आ सकते हैं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर ही URL लिखने का विकल्प मिलेगा जहां पर आपको उस You Tube Video का URL Copy Paste करना है, जिसे आप Unblock नहीं कर पा रहे हैं।
  • अब आपको URL Paste करने के बाद अब आपको जो बटन पर क्लिक करना है। अब पेज लोड होगा इसके लिए आपको कुछ सेकंड का इंतजार करना होगा।
  • जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है आपके सामने वह Video आ जाएगी जो आप You Tube पर नहीं देख पा रहे थे। वेबसाइट पर प्रतिबंधित हो लेकिन आप CroxyProxy के माध्यम से उस वीडियो को देख सकते हैं।

जब आप वीडियो देख लेते हैं और अब CroxyProxy Server को बंद करना चाहते हैं तो आपको Stop बटन पर क्लिक करना है और यह सेवा उसी समय बंद हो जाएगी। फिर से सेवा शुरू करने के लिए आपको CroxyProxy वेबसाइट पर आना होगा।

इस तरह से आप CroxyProxy का इस्तेमाल कर सकते हैं।

CroxyProxy YouTube के क्या फायदे हैं?

लोगों के मन में यह भी प्रश्न होगा कि इस तरह के Block चीजों को एक्सेस करने के लिए हम VPN का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यहां पर हम आपको CroxyProxy के कुछ ऐसे लाभ बताने वाले हैं जिसके कारण आप या का सकते हैं कि यह VPN से बेहतरीन सर्विस देता है।

तो आइए CroxyProxy YouTube के कुछ विशेषताएं एवं लाभों को समझते हैं।

  • CroxyProxy Youtube अपने User को 100% नि:शुल्क सेवा प्रदान करता है।
  • CroxyProxy का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आपको केवल URL का लिंक पेस्ट करना है और वह बटन पर क्लिक करना है।
  • CroxyProxy का उपयोग आप अपने कंप्यूटर में, लैपटॉप में, मोबाइल में या टेबलेट में किसी भी जगह कर सकते हैं।
  • CroxyProxy अपने User के जानकारियों को भी Encrypted रखता है। और बिना IP Address किसी को भी दिखाएं आपको Block चीजें देखने की इजाजत देता है।
  • CroxyProxy You Tube के साथ-साथ कई अन्य वेबसाइट का भी समर्थन करता है। साथ ही यह सभी तरह की सुविधाओं तक पहुंचने की अनुमति देता है जिसमें गाना सुनना, वीडियो देखना, इत्यादि सभी शामिल है।

CroxyProxy केवल इंग्लिश ही नहीं बल्कि हिंदी सहित कई अन्य भाषाओं को भी Support करता है ताकि लोग अपनी भाषा में भी इसका इस्तेमाल कर सकें।

CroxyProxy VPN की तुलना में कैसे बेहतर है?

ऐसे तो हमने CroxyProxy Youtube फायदों के बारे में जानकारी दी है लेकिन आइए हम यह भी समझ लेते हैं कि यह अन्य VPN से कैसे बेहतर है

CroxyProxy You Tube का Interface User-Friendly है, जिससे उपयोगकर्ताओं को बिना किसी टेक्निकल चीजों के You Tube पर Navigate करना और Access करना आसान हो जाता है।

CroxyProxy Windows, Mac, Linux, Android और iOS सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म के साथ काम करता है। चाहे आप कंप्यूटर पर हो या स्मार्टफोन पर हो या टेबलेट का उपयोग कर रहे हो आप You Tube के सभी Content को Unblock कर सकते हैं।

CroxyProxy अपने Users की सुरक्षा और गोपनीयता को भी ध्यान में रखता है। यह अपने यूजर्स की डाटा की सुरक्षा और सुरक्षित ब्राउजिंग अनुभव सुनिश्चित करने के लिए एक सही Encryption Protocol का उपयोग करता है।

CroxyProxy Youtube क्या है से संबन्धित FAQ’s

क्या मैं CroxyProxy से फेसबुक को Unblock कर सकता हूं?

जी हां आप CroxyProxy से You Tube ही नहीं, बल्कि फेसबुक को भी Unblock कर सकते हैं। इसे Unblock करने के लिए आपको You Tube URL की जगह पर Facebook का URL Paste करना होगा। इसलिए हमने CroxyProxy का इस्तेमाल करने से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी है।

क्या You Tube के लिए CroxyProxy का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं?

जी हां, आप CroxyProxy का इस्तेमाल फ्री में You Tube को Unblock करने के लिए कर सकते हैं।

क्या CroxyProxy इंटरनेट कनेक्शन को धीरे कर देता है?

अभी तक ऐसा कोई भी चीज सामने नहीं आया है कि CroxyProxy इंटरनेट को धीमे कर देता है। हां लेकिन कई ऐसे User हैं जिन्होंने कहा है कि CroxyProxy के कारण उनका Internet slow हो जाता है।

निष्कर्ष – CroxyProxy Youtube क्या है?

आज के इस लेख में हमने जाना कि CroxyProxy YouTube क्या है और CroxyProxy से YouTube को Unblock कैसे करें? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको CroxyProxy का उपयोग और महत्व के बारे में जानकारी मिल पाई होगी।

यदि आप इस विषय पर कोई अन्य जानकारियां प्राप्त करना चाहते हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अन्य लोगों के साथ भी साझा करें।

Leave a Comment