भारत देश को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए अलग-अलग विभाग अर्थात मंत्रालय बनाए गए हैं, जैसे – रेल मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय , विदेश मंत्रालय इत्यादि और हर मंत्रालय को चलाने के लिए एक मंत्री नियुक्त किया गया हैं। इन मंत्रालयों में से एक मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय भी है। आज के इस लेख में आप जानेंगे कि Bharat ke shiksha mantri kaun hai.
दोस्तों, यदि आप भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री के बारे में नहीं जानते तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें, क्योंकि इस लेख के माध्यम से आप Bharat ke shiksha mantri kaun hai और उनसे संबंधित जानकारी के बारे में जानेंगे।
भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं | Bharat ke shiksha mantri kaun hai
भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी हैं यह भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और इन्होंने शिक्षा मंत्री के रूप में 7 जुलाई 2021 को शपथ ग्रहण की थी।
इन से पूर्व भारत के शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक थे। उन्होंने अपना कार्यभार मई 2019 से लेकर जुलाई 2021 तक संभाला। भारत में लागू की गई नई शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन के दौरान यही देश की शिक्षा मंत्री थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदल कर शिक्षा मंत्रालय रखा गया था। वर्तमान समय में शिक्षा मंत्री के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान जी कार्यभार संभाल रहे हैं।
शिक्षा मंत्री का काम पूरे देश भर में शिक्षा प्रणाली की नीतियों को निर्धारित करना है और उन नीतियों को सुचारू रूप से चलाना है।
भारत के शिक्षा मंत्री का जीवन परिचय
भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री के रूप में श्री धर्मेंद्र प्रधान जी कार्यभार संभाल रहे हैं। यह देश के 33 वें शिक्षा मंत्री हैं। इनका जन्म ओडिशा के तलचर जिले में 26 जून 1969 को हुआ था। इनके पिता का नाम देवेंद्र प्रधान है। यह भी राजनीति से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के समय राज्य मंत्री का पद संभाला था।
धर्मेंद्र प्रधान abvp के सदस्य थे और यहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। ABVP के सदस्य के रूप में इन्होंने अपने कॉलेज तलचर में अध्यक्ष का पद भी संभाला था।
शिक्षा की बात करें तो भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्कल विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।
धर्मेंद्र प्रधान जी का राजनीतिक सफर
जैसा कि आपने ऊपर के लेख में जाना कि धर्मेंद्र प्रधान जी का राजनीतिक सफर कॉलेज के समय Abvp के सदस्य होने से ही शुरू हो गया था। साल 1998 में यह भाजपा पार्टी से जुड़े। इन्हें उत्कलमणि गोपाबंधु प्रतिभा सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।
साल 2004 में इन्होंने बीजेपी के सक्रिय सदस्य के रूप में देवगढ़ से लोकसभा सांसद का चुनाव भी लड़ा था और इस चुनाव में उन्हें जीत प्राप्त हुई थी।
धर्मेंद्र प्रधान जी मध्य प्रदेश और बिहार से राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं। धर्मेंद्र जी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कैबिनेट मंत्री के रूप में भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कार्यभार का दायित्व भी संभाल चुके हैं।
धर्मेंद्र प्रधान जी ने मोदी सरकार की सबसे सफल योजनाओं में शुमार उज्जवल आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन की किया है। उज्जवला योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए श्रेय धर्मेंद्र प्रधान जी को जाता है।
शिक्षा मंत्री के दायित्व और कार्यभार
- देश की शिक्षा से संबंधित नीतियों का निर्धारण करना
- शिक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का संचालन करना और उन्हें monitor करना
- शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए कार्य योजना लागू करना
- देश में सभी नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना और साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए अच्छी रणनीति बनाना
- सभी वर्गों को शिक्षा प्राप्त हो ऐसी योजना क्रियान्वयन करना
Shiksha Mantri 2023 का मोबाइल नंबर
भारत के शिक्षा मंत्री देश में अच्छी शिक्षा के लिए योजना बनाने तथा सभी को अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए जिम्मेदार होते हैं।
ऐसे में यदि देश के नागरिक शिक्षा से जुड़ी हुई किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- शिक्षा-मंत्री फ़ोन नंबर (1) – +91-11-23782698
- शिक्षा-मंत्री फ़ोन नंबर (2) – +91-11-23782387
- फैक्स नंबर- +91-11-23382365
- शिक्षा मंत्री ईमेल- minister.sm@gov.in
- अप्वाइमेंट/इन्विटेशन- app-hrd@gov.in
ऊपर दिए गए संपर्क नंबरों अन्य साधनों के माध्यम से आप शिक्षा मंत्रालय में संपर्क कर सकते हैं और अपने सुझाव और शिकायतों को मंत्रालय तक पहुंचा सकते हैं।
Related Articles:-
- Google Aaj Kya Hai
- Google Mera Password Kya Hai
- अभी मेरे दिमाग में क्या चल रहा है?
- Online Ko Hindi Me Kya Kahte Hai
- मेरा गांव का नाम क्या है गूगल?
- Suraj Dharti Se Kitna Dur Hai
- Google Main Abhi Kaha Hoon
निष्कर्ष
दोस्तों, आप इस लेख के माध्यम से जाना कि Bharat ke shiksha mantri kaun hai.
इसी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप हमारे इस पेज के साथ जुड़े रहे। यदि इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न आप हम से पूछना चाहते हैं या हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट सेक्शन में लिखकर बताएं।
FAQ’s
Q. 1 भारत के शिक्षा मंत्री कौन है 2023?
Ans. भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी हैं।
Q. 2 भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?
Ans. भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद जी थे।
Q. 3 शिक्षा मंत्रालय का भूत पूर्व नाम क्या था?
Ans. शिक्षा मंत्रालय का पुराना नाम मानव संसाधन विकास मंत्रालय था जिसे नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है।
Q. 4 धर्मेंद्र प्रधान को मुख्यतः किस योजना के लिए जाना जाता है?
Ans. उज्जवला योजना के लिए
Q. 5 यूपी के शिक्षा मंत्री कौन है?
Ans. स्वतंत्र देव सिंह