अकबर बीरबल के चुटकुले: दोस्तों हमारे जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते है और हम हर प्रकार की परिस्थिति में स्वयं को उसके अनुकूल ढाल भी लेते है और उनसे निपटारा पाते है। लेकिन बीते कुछ समयों के अनुभव के अनुसार मैंने स्वयं देखा है की ज्यादातर लोग किसी न किसी गम में दुख में डूबे रहते है। उनके दुख का मुख्य कारण उनके जीवन में मुस्कान की कमी।
सदैव मुस्कुराने वाला व्यक्ति बड़ी से बड़ी बाधा को भी बड़ी आसानी से मुस्कुराते हुए पर कर सकता है। इसलिए हमेशा हंसते मुस्कुराते रहिए और दूसरो को भी खुशियां बांटते रहिए।
किसी से मैने सुना था की, ‘जो व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन में हंसी और मुस्कान लाने का कारण बने तो उससे बड़ा कोई नही।’ इसलिए अगर मैं इस लेख के माध्यम से आपके चेहरे पर थोड़ी सी भी मुस्कान ला पाया तो मेरा यह लिखना सफल हो जायेगा।
और भी कई सारे कारण है जो हमे दुख और निराशा में डाल देते है। लेकिन उस निराशा से उस दुख से हमे कैसे निकालना है ये हमको स्वयं डिसाइड करना पड़ता है।
दुख और निराशा बेवजह आपको कैसे भी मिल जायेगी लेकिन खुशी और प्रसन्नता का मार्ग हमे खुद चुनना पड़ता है। अगर आपको ऐसे मार्ग की तलाश है तो आज इस लेख के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।
ऐसे ही आप हमेशा हंसते मुस्कुराते रहिए उसके लिए मैं आपके लिए लेकर आया हु अकबर बीरबल की मजेदार और धांसू चुटकुले जो आपको हंसने के लिए मजबूर कर देंगे। तो देर किस बात की चलिए हंसने-हंसाने का यह सिलसिला शुरू करें बिना किसी देरी के…🤗
तीन सवालो का एक जवाब- अकबर बीरबल के चुटकुले (mazedar chutkule)
एक बार शहंशाह अकबर ने बीरबल से तीन सवाल पूछे, वो भी एक शर्त के अनुसार। शर्त यह थी की, सभी सवालो के जवाब एक हो!
पहला सवाल – दूध क्यों गर्म होकर उफन गया?
दूसरा सवाल – पानी क्यों बह जाता हैं?
तीसरा सवाल – रोटी क्यों जल जाती है?
बीरबल जवाब देते हुए बोले, फेसबुक और व्हाट्सएप चालू होने की वजह से।
सबसे मेहनती स्टाफ- अकबर बीरबल के चुटकुले ( mazedar chutkule)
अकबर: बीरबल क्या तुम बता सकते हो हमारे सभी स्टाफो में सबसे अधिक मेहनती कौन है?
बीरबल: जी जहांपनाह, में बेसक बता सकता हु! बीरबल सभी स्टाफ को इकट्ठा करते है और उनमें से एक का हाथ पकड़ कर बोले..महाराज ये हमारे यहां का सबसे अधिक मेहनती स्टाफ है।
अकबर: तुम इतने विश्वास के साथ कैसे कह सकते हो?
बीरबल: प्रभु! क्योंकि सभी स्टाफों में यही है एक जिसका मोबाइल अभी तक 97% चार्ज बता रहा है।
अकबर: में तुम्हारे उत्तर से संतुष्ट हुआ, यह कहते हुए राजा अपने गले का बेसकिमती हार उस स्टाफ को भेट कर देते है।
अकबर की लकीर- अकबर बीरबल के चुटकुले ( mazedar chutkule)
एक दिन बादशाह के मन में बीरबल को नीचा दिखाने का विचार आया और उन्होंने बीरबल को बुलाया और जमीन पर एक लकीर खींचते हुए कहा, “बीरबल क्या तुम इस लकीर को बिना घटाए और बिना मिटाए छोटा कर सकते हो?
बीरबल: जी महाराज बस इत्ती सी बात, ऐसा कहते हुए बीरबल ने उस लकीर के ठीक नीचे एक लंबी लकीर खींची। जो अकबर के लकीर से बड़ी थी।
इस प्रकार से बड़ी लकीर खींचते ही अकबर की लकीर छोटी हो गई।
आत्मा की पसंद- अकबर बीरबल के चुटकुले (mazedar chutkule)
अकबर: बीरबल मैं कुछ दिनो से बहुत बड़ी कश्मकश में हू..
बीरबल: क्या हुआ महाराज, कृपया करके मुझे बताएं।
अकबर: बीरबल, मेरा शरीर कहता है व्यायाम न छोड़ूं..
और दूसरी तरफ आत्मा को समोसे, जलेबी पसंद है करू तो क्या करूं?
बीरबल: महाराज..शरीर तो नश्वर है, आप सिर्फ आत्मा की बात मानिए..
महाराज का रोजा- अकबर बीरबल के चुटकुले (mazedar chutkule)
अकबर: बीरबल मुझे कोई ऐसा तरीका बताओ जिससे मैं कुछ भी खाऊं-पियूं और मेरा रोज़ा भी न टूटे।
बीरबल: महाराज, है ना तरीका मेरे पास
अकबर: बताओ बीरबल बताओं
बीरबल: महाराज! आप लोगों से लात घुसा खा लीजिए और फिर अपना गुस्सा पी लीजिए। आप सब खा पी लेंगे और आपका रोजा भी नही टूटेगा।
बीरबल का जवाब सुन दोनो ठहाका लगा कर हंसने लगे।
गधों का बोझ- अकबर बीरबल के चुटकुले (mazedar chutkule)
राजा अकबर एक दिन अपने दो पुत्रों और बीरबल के साथ यमुना नदी में स्नान करने गए। स्नान के पूर्व सभी ने अपने वस्त्र उतार कर बीरबल को दे दिये और यमुना नदी में स्नान करने लगे। तभी अकबर, बीरबल को कपड़ो के साथ देख ठहाके लगा कर हंसने लगे।
इस पर बीरबल उनसे हंसने का कारण पूछते है।
अकबर: ऐसा लग रहा है की जैसे कोई धोबी का गधा अपने ऊपर कपड़े लादकर खड़ा है।
बीरबल: प्रभु! धोबी के गधे के पास तो सिर्फ एक गधे का बोझ होता है। परंतु मेरे ऊपर तो तीन गधों का बोझ है।
यह भी पढ़े: |
1. अकबर बीरबल की 7 मजेदार कहानियां |
2. तेनालीराम की कहानियाँ |
3. तेनाली रामा के प्रसिद्ध किस्से |
4. Important Link |
2 thoughts on “अकबर बीरबल के चुटकुले | Mazedar chutkule in Hindi 2023”